अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सौ से अधिक ऑस्ट्रेलियाई वकीलों ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से जारी नरसंहार में शामिल होने के लिए प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ को हटाने की मांग की है।
शहाब न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, 100 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई वकीलों ने मांग की कि प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ को ग़ज़्ज़ा में नरसंहार के सहयोगी के रूप में हेग ट्रिब्यूनल में पेश किया जाए।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री ने फिलिस्तीनी आत्मनिर्णय के अधिकार में पश्चिम और उसके सहयोगियों के हस्तक्षेप के अनुरूप घोषणा की थी कि फिलिस्तीनी राज्य का अस्तित्व किसी भी रूप में नागरिक होना चाहिए उसके पास अपनी सेना या सुरक्षा बल नहीं होना चाहिए ।
इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने यमन में अंसारुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों का समर्थन करते हुए कहा था कि इन हमलों में हमने कार्मिक रूप से मदद की थी।